Homeमध्य प्रदेशयुवती को शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपए हड़पे, शारीरिक संबंध...

युवती को शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपए हड़पे, शारीरिक संबंध बनाकर की दूसरी शादी..!

मंडला। एमपी के मंडला स्थित नैनपुर में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर पंकज सुखेजा नामक युवक ने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

विश्वास जीतने के बाद युवती से 20 लाख रुपए भी ले लिए। रुपया मिलने के बाद पंकज ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पंकज को गोदिया महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नैनपुर मंडला निवासी युवती की पहचान गोदिया महाराष्ट्र में रहने वाले पंकज सुखेजा से करीब 5 साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए, पंकज ने शादी करने वादा कर घुमाने के लिए सिवनी, गोदिया व नागपुर ले गया।

जहां पर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पंकज ने युवती से 20 लाख रुपए नगद, मोबाइल फोन, टैबलेट व मंहगे गिफ्ट भी लिए। यहां पर पंकज युवती को जल्द ही शादी करने का भरोसा दिलाता रहा।

इस बीच उसने छत्तीसगढ़ के धमतरी में किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। नैनपुर निवासी युवती को जब पंकज के शादी करने का पता चला तो उसने नैनपुर थाना में शिकायत की।

जिसपर पुलिस ने पंकज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की तो पता चला कि पंकज ने युवती से लिए गए रुपए अपने साथियों के बैंक एकाउंट में भी डलवाए थे।

पुलिस को पूछताछ में युवती ने बताया कि जब पंकज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए उस वक्त वह नाबालिग थी। पुलिस ने मामले में गोदिया महाराष्ट्र से पंकज सुखेजा को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Latest News