Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमंडला मे डंपर-बस में सीधी टक्कर, 24 से ज्यादा यात्री घायल

मंडला मे डंपर-बस में सीधी टक्कर, 24 से ज्यादा यात्री घायल

मंडला। एमपी के मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास सोमवार 30 मार्च की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 24 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि बस ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि यात्री बस अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज गति के डंपर ने नियंत्रण खो दिया और बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहनों एवं एंबुलेंस की मदद से घुघरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही घुघरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Latest News