Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशदो इश्कबाजों के चक्कर में मारा गया नाबालिग, दोस्त की मदद करने...

दो इश्कबाजों के चक्कर में मारा गया नाबालिग, दोस्त की मदद करने गया था ऋषभ

जबलपुर। घमापुर के लालमाटी क्षेत्र में रहने वाला नाबालिग ऋषभ दो इश्कबाजों के चक्कर में मारा गया। लड़की से प्रेम संबधों के चलते दो युवकों का झगड़ा हो गया, जिसमें अपने दोस्त की मदद करने मदनमहल गए ऋषभ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि नाबालिग का इस घटनाक्रम से कोई लेनादेना नहीं थी।

बताया गया है कि घमापुर के लाल मिट्टी क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय क्रिश कुमार का 20 साल की एक युवती से करीब दो साल से अफेयर था। कुछ दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसी दौरान युवती की सोशल मीडिया के जरिए बेदी नगर निवासी यशराज से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत बढऩे लगी।

जब क्रिश को इस बारे में पता चला, तो उसने युवती से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन युवती ने बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता चला गया। शुक्रवार को युवती गौरीघाट पर जवारे विसर्जन में गई थी।

क्रिश भी यहां पहुंच गया और उससे बात करने की कोशिश की। युवती ने साफ कह दिया कि अब उसका उससे कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद युवती ने यशराज को फोन कर बताया कि क्रिश उसे परेशान कर रहा है। रात करीब 8 बजे यशराज ने क्रिश को फोन कर चेतावनी दी।

रात करीब 8 बजे यशराज ने क्रिश को फोन किया और उसे दोबारा परेशान न करने की चेतावनी दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और आमने-सामने मिलने की बात तय हुई। रात करीब साढ़े 11 बजे मदनमहल स्थित दशमेश द्वार पर दोनों पक्ष आमने-सामने आए।

विवाद के दौरान 17 वर्षीय ऋषभ बीच-बचाव करने आया। इसी दौरान यशराज पक्ष के लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। ऋषभ के सीने पर दो वार किए गए और गिरने के बाद उस पर पत्थर भी फेंके गए। गंभीर हालत में ऋषभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में अंशराज सहित दो युवक घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने मामले में यशराज और अंशराज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि क्रिश कुमार सहित अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Latest News