Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशएसीएस मनु श्रीवास्तव ने सब-स्टेशन में बिजली कर्मियों के साथ मनाई दीपावली

एसीएस मनु श्रीवास्तव ने सब-स्टेशन में बिजली कर्मियों के साथ मनाई दीपावली

मध्यप्रदेश के नागरिक रौशनी पर्व दीपावली पूर्ण उत्साह के साथ मना सकें, इसके लिए प्रदेश की सभी विद्युत कंपनियों के अभ‍ियंता व कार्मिक कर्त्तव्यपरायणता के साथ जुटे हुए हैं। इनमें महिला कार्मिक भी शामिल हैं। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, मुख्य सचिव की ओर से अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव मिठाई लेकर कृतज्ञता व्यक्त करने भोपाल के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भदभदा सब-स्टेशन, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 220 केवी चम्बल सब-स्टेशन और स्काडा सेंटर पहुंचे और उनकी सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और उनके साथ दीपावली का पावन त्यौहार मनाया।

Related Articles

Latest News