Homeमध्य प्रदेशअपर कलेक्टर मिशा सिंह जबलपुर निवेश प्रोत्साहन केंद्र की नोडल अधिकारी नियुक्त

अपर कलेक्टर मिशा सिंह जबलपुर निवेश प्रोत्साहन केंद्र की नोडल अधिकारी नियुक्त

निवेशकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मदद करने के उद्देश्य से जबलपुर कलेक्टर कार्यालय जबलपुर में स्थापित निवेश प्रोत्साहन केंद्र का नोडल अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह को बनाया गया है। वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक को इस केंद्र का सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निवेश प्रोत्साहन केंद्र के नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये हैं।

आदेश में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार उइके को केंद्र में आने वाले निवेशकों को मार्गदर्शन प्रदान करने तथा उन्हें इकाई की स्थापना के लिये जरूरी अनुमतियां और अनापत्तियां दिलाने विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Latest News