Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के बाद मंडला के शिक्षा माफिया पर एक्शन, मनमानी फीस वृद्धि...

जबलपुर के बाद मंडला के शिक्षा माफिया पर एक्शन, मनमानी फीस वृद्धि पर निजी स्कूलों को नोटिस जारी

मंडला (हि.स.)। विद्यालय की फीस वृद्धि के संबंध में शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर गुरुवार को चार अशासकीय विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें विद्या ज्योति स्कूल भुआबिछिया, माँ नर्मदा ज्ञान स्थली स्कूल बकौरी, सेंट एन्जिल पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल निवास तथा प्राईड संकल्प एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल नैनपुर सम्मिलित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत विद्यालय द्वारा अपने स्तर पर 10 प्रतिशत से अधिक फीस की वृद्धि नहीं की जा सकती है, किन्तु उक्त स्कूल प्रबंधनों द्वारा निर्धारित से अधिक फीस की वृद्धि करते हुए पोर्टल पर एंट्री की गई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कलेक्टर के समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News