Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशयूनाइटेड फोरम की मांग पर अनुकंपा नियुक्त नीति-2018 में हुआ संशोधन

यूनाइटेड फोरम की मांग पर अनुकंपा नियुक्त नीति-2018 में हुआ संशोधन

मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर की मांग पर मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा अनुकंपा नियुक्त नीति- 2018 की कंडिका-5 की उप कंडिका 5.4 में संशोधन कर अनुकंपा नियुक्ति का सरलीकरण किया गया है। जिससे से लंबित आवेदनों का निराकरण तुरंत हो सकेगा एवं अनुकंपा नियुक्ति शीर्ष हो सकेगी।

यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय संयोजक व्हीकेएस परिहार ने बताया कि ये मांग यूनाइटेड फोरम लंबे समय से करता आ रहा था, अतः उक्त संशोधन का यूनाइटेड फोरम स्वागत करता है। युनाइटेड फोरम आपका एवं प्रबंध संचालक, मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर का भी आभार प्रदर्शित करता है।

साथ ही यूनाइटेड फोरम ने प्रमुख सचिव ऊर्जा से यह भी अनुरोध किया है कि उक्त आदेश को मप्र राज्य विदयुत मंडल की सभी उत्तरवर्ती कंपनियों में लागू करने हेतु निर्देशित करें।

फोरम ने यह भी अनुरोध किया है कि सभी विद्यत कंपनियों में लंबित सभी अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को नियुक्ति देने हेतु अन्य कंडिकाओं में भी सुधार कर नये पद निर्मित किये जाये, जिससे सभी कंपनियों में लंबित लगभग 3000 अनुकंपा आश्रतों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा सके एवं सभी अनुकंपा आश्रितों का भरण पोषण सामान्य रूप से चल सके।

Related Articles

Latest News