Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश की एक और उपलब्धि: अंगदान-प्रत्यारोपण में इमर्जिंग स्टेट कैटेगरी में होगा...

मध्यप्रदेश की एक और उपलब्धि: अंगदान-प्रत्यारोपण में इमर्जिंग स्टेट कैटेगरी में होगा पुरस्कृत

भोपाल (हि.स.)। 14वें भारतीय अंगदान दिवस (आईओडीडी) के अवसर पर मध्यप्रदेश को “अंगदान-प्रत्यारोपण में उभरते राज्य-केंद्र शासित प्रदेश” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आगामी 3 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करेंगे।

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों और नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि अंगदान प्रक्रिया को सहज और जन-सुविधाजनक बनाने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंगदान जीवनदान है। यह एक सामूहिक प्रयास है जिससे हम बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। अंगदान के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे लोग स्वेच्छा से मानवता को सशक्त करने वाले इस पुण्य कार्य के लिए आगे आएं।

Related Articles

Latest News