Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशसहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण...

सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण 24-25 फरवरी को

भोपाल (हि.स.)। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा घोषित परिणाम के अनुपालन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा रही है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव राकेश कुशरे ने बुधवार को बताया कि 24 तथा 25 फरवरी को चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन का कार्य किया जाएगा।

शनिवार 24 फरवरी को पोस्ट कोड 153 (वर्ष 2022-23) एवं रविवार 25 फरवरी को पोस्ट कोड 154 (वर्ष 2022-23) के लिये चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन भोपाल हाट, डीबी मॉल के पास, अरेरा हिल्स में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान एवं समय पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

Related Articles

Latest News