Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशऑनलाइन इंफार्मर की सूचना पर बिजली कंपनी ने दर्ज किए चोरी के...

ऑनलाइन इंफार्मर की सूचना पर बिजली कंपनी ने दर्ज किए चोरी के 808 प्रकरण, 18 लाख से अधिक की हुई वसूली

बिजली कंपनी ने गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत की चोरी के 808 प्रकरण दर्ज कर 63 लाख से अधिक की बिलिंग सहित 18 लाख से अधिक की वसूली की गई है।

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बताया कि विजिलेंस बिलिंग पोर्टल पर पारितोषिक योजना में सूचनाकर्ता द्वारा विद्युत चोरी एवं अन्य अनियमितताओं से संबंधित गोपनीय सूचना दिये जाने की ऑनलाईन व्यवस्था की गयी है।

अब ऑनलाइन पोर्टल के इंफार्मर सेक्शन में विद्युत की चोरी तथा अनियमितता की सूचना किसी व्यक्ति अथवा उपभोक्ता के अलावा आउटसोर्स कर्मी द्वारा भी दी जा सकती है।

इसके लिए सूचना दिये जाने के उपरांत की गई जांच में पायी गयी चोरी अथवा अनियमितता के आधार पर बिल की गयी राशि के पूर्ण भुगतान प्राप्त हो जाने पर संबंधित सूचनाकर्ता एवं संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्धारित पारितोषिक दिया जाता है।

कंपनी ने बताया कि योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के भुगतान हेतु कंपनी के पोर्टल पर 20 जनवरी 2025 तक कीस्थिति में कुल 808 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिसमें से जांच उपरांत 280 प्रकरणों में विद्युत चोरी या अन्य अनियमितता पाई गई है। जिनके मौके पर पहुंचकर पंचनामें बनाये गये हैं। विजिलेंस टीम द्वारा कुल राशि 63 लाख 09 हजार की बिलिंग कर रुपये, 18 लाख 62 हजार रुपयों की वसूली की गयी है।

Related Articles

Latest News