Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी के बिजली सेक्टर के खेल एवं कला क्षेत्र में केन्द्रीय कार्यालय...

एमपी के बिजली सेक्टर के खेल एवं कला क्षेत्र में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर का श्रेष्ठ प्रदर्शन

बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्त‍िभवन में गत दिवस अंतरक्षेत्रीय विद्युत प्रतियोगिताओं में खेल व कला क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए केन्द्रीय कार्यालय को मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी ने चलित शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। यह शील्ड केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के कार्यालय प्रभारी एनबी क्षत्री ने ग्रहण की।

उल्लेखनीय है कि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी खेल एवं कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ विद्युत क्षेत्र या पावर हाउस को पुरस्कार स्वरूप चलित शील्ड प्रदान करती है। प्रथम स्थान पर श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया खंडवा और तृतीय स्थान पर सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी को मिला। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की ओर से यह पुरस्कार अंजली सिंह व सारनी की ओर मनोज सोनी ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश पावर जनेरटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी और एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य अभ‍ियंता मानव संसाधन व प्रशासन एवं केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता उपस्थि‍त थे।

Related Articles

Latest News