Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी पटवारी भर्ती परीक्षा को मिली क्लीनचिट, जल्द उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र...

एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा को मिली क्लीनचिट, जल्द उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेगी सरकार

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच कर रहे आयोग ने इसकी प्रक्रिया को क्लीन चिट दे दी है, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के संबंधित विभागों को पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार जल्द ही पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणामों के आधार पर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही के आदेश संबंधित विभागों को दिए हैं।

Related Articles

Latest News