Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में ओलावृष्टि और आंधी तूफान से फसलों को पहुंचा काफी नुकसान,...

एमपी में ओलावृष्टि और आंधी तूफान से फसलों को पहुंचा काफी नुकसान, पांच लोगों की मौत

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मंगलवार शाम को ओलावृष्टि और आंधी तूफान का कहर देखने को मिला है। प्रदेश में खराब मौसम ने 5 लोगों की जान ले ली। फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। गेंहू और चने की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। प्रदेश के 24 शहर कस्बों में 2 इंच तक बारिश हुई। 16 जगह ओले गिरे। भोपाल में 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन दर्जन से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कई जिलों में आंधी के साथ ओले गिरने के भी आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है।

विभाग ने नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, शाजापुर, देवास,आगर, मालवा, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, सिंगरौली, उज्जैन, सागर, बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, गुना, शिवपुरी, दतिया, सीधी, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, दमोह, बैतूल, डिंडोरी, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुरना, शहडोल सहित भोपाल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस बिजावर छतरपुर में दर्ज किया गया है।

Related Articles

Latest News