MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून अपने पूरे शबाब पर है और पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश 26 दिन में सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक चक्रवात सक्रिय है, इसके अलावा दक्षिणी हिस्से से ट्रफ भी गुजर रही है। इसके चलते अगले 5 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 27 जून को झाबुआ, अलीराजपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, सिवनी, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
28 जून का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 28 जून को भिंड, मुरैना, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य जिलों में भी आंधी- बारिश की संभावना है।











