सागर। एमपी के सागर स्थित ग्राम चनौआ गढ़ाकोटा तें देर मोटर साइकलों में आमने सामने से हुई भिड़ंत में डायल 112 के ड्राइवर सौरभ तिवारी की मौत हो गई।
वहीं एक युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा थाना की डायल-112 में पायलट के पद पर पदस्थ सौरभ तिवारी निवासी सागर बीती देर रात ड्यूटी पूरी कर बाइक से सागर जा रहे थे।
तभी चनौआ में गोवर्धन ढाबे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार युवक गंभीर घायल हुए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गढ़ाकोटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल का नाम हेमंत बताया जा रहा है। जिसका इलाज चल रहा है।










