पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आउटसोर्स कर्मियों को चार माह से एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ ने पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करने मांग की है।
संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के आदेश के बावजूद टीकमगढ़ सर्किल में करंट का जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मियों को चार माह के बकाया एरियर का भुगतान निजी ठेका कंपनी डीजी नकरानी के द्वारा आज तक नहीं किया गया।
संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, विनोद दास, लखन सिंह राजपूत, शशि उपाध्याय, दशरथ शर्मा, मदन पटेल, इंद्रपाल सिंह, किशोर, संदीप दीपांकर, आदि ने पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि टीकमगढ़ में लगातार अराजकता फैल रही है, कर्मचारियों को भडक़ाया जा रहा है। साथ ही आउटसोर्स कर्मियों को मार्च माह से एरियर का भुगतान नहीं किया गया है, इस बार तत्काल संज्ञान लिया जाए।










