Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में केबिल स्टे ब्रिज के कारण मदन महल स्टेशन पर 6...

जबलपुर में केबिल स्टे ब्रिज के कारण मदन महल स्टेशन पर 6 घंटे रहा ब्लॉक, नहीं चली ट्रेनें

जबलपु (हि.स.)। एलआईसी से लेकर दमोह नाका तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर शेष बचे कार्य के लिए सोमवार को मदन महल स्टेशन में सुबह 9 बजे दोपहर 3 बजे तक डाउन ट्रैक पर 6 घंटे का मेगा ब्लॉक रहा। इस मेगाब्लॉक के कारण जबलपुर से इटारसी वाली लाइन पर ही सोमवार को गाड़ियां चली, जबकि इटारसी से जबलपुर के बीच किसी भी ट्रेन का इस 6 घंटे में आगमन नहीं हो सका।

इस ब्लॉक के दौरान रेलवे के टीआरडी विभाग द्वारा वह ओएचई लाइन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था ताकि केबिल स्टे ब्रिज के निर्माण के दौरान किसी प्रकार का जोखिम ना रहे। जिस स्थान पर केबिल स्टे ब्रिज का कार्य चल रहा था उस स्थान के पहले ट्रैक पर लाल बैनर से स्टॉप लगा दिया गया था।

इस मेगा ब्लॉक से जो ट्रेन प्रभावित रही उनमें 11463 सोमनाथ एक्सप्रेस, 12322 मुंबई हावड़ामेल, 12149 पुणे-पटना सुपरफास्ट, 12167 दादर वाराणसी, 1214 पटना सुपरफास्ट ट्रेन विलंब से जबलपुर स्टेशन पहुंची।

उल्लेखनीय है कि फ़्लाइओवर के तीनों छोर पर कार्य पूर्ण हो चुका है, केवल मदन महल स्टेशन के ऊपर केबिल स्टे ब्रिज का कुछ हिस्सा बस बाकी रह गया है, जिसको लेकर पिछले समय रेलवे विभाग ने एनओसी दे दी थी।

Related Articles

Latest News