Monday, March 16, 2026
Homeमध्य प्रदेशआधुनिक तकनीकों के साथ एआई बेस्‍ड लर्निंग करेंगे बिजली कर्मी

आधुनिक तकनीकों के साथ एआई बेस्‍ड लर्निंग करेंगे बिजली कर्मी

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर की मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्रीमती सम्पदा सराफ ने नयागांव स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती सराफ ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता तथा उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने संस्थान की प्रशिक्षण कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कर्मचारियों के कौशल विकास हेतु व्यावसायिक तथा तकनीकी प्रशिक्षण सत्रों की संख्‍या बढ़ाने के निर्देश दिए।

श्रीमती सराफ ने कहा कि प्रशिक्षण संस्थान कंपनी के मानव संसाधन विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और इसके माध्यम से कर्मचारियों को नवीनतम तकनीकी एवं प्रबंधकीय दक्षताओं से सुसज्जित किया जाना चाहिए।

श्रीमती सराफ ने यह भी सुझाव दिया कि भविष्‍य की आवश्‍यकताओं के हिसाब से प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीकों, एआई बेस्‍ड लर्निंग, मशीन लर्निंग तथा केस स्टडी आधारित शिक्षण पद्धतियों को शामिल किया जाए।

Related Articles

Latest News