Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली आउटसोर्स कर्मी ने दी नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा ट्रेनिंग,...

बिजली आउटसोर्स कर्मी ने दी नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा ट्रेनिंग, ऊर्जा मंत्री ने की सराहना

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के विदिशा ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स उपसंभाग के आउटसोर्स कर्मी रामविलास ने एक अनूठा उदाहरण पेश करते हुये 220 केवी सब-स्टेशन विदिशा में एमपी ट्रांसको के नियमित कर्मियों सहित अन्य आउटसोर्स कर्मियों को ट्रांसमिशन लाइन एवं सब-स्टेशनों में सुरक्षित कार्य करने के लिये एक सुरक्षा ट्रेनिंग दी।

सामान्यतः एमपी ट्रांसको में इस तरह की ट्रेनिंग वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ इंजीनियर्स द्वारा दी जाती रही है, परंतु मध्यप्रदेश में यह पहला मौका है जब किसी आउटसोर्स कर्मी ने सुरक्षा संबंधी समस्त प्रक्रियाओं को पहले अच्छे से समझा जाना और फिर पहले स्वयं प्रशिक्षित होकर अन्यों को भी प्रशिक्षित करने का उल्लेखनीय कार्य किया।

विदिशा जिले के स्थानीय निवासी रामविलास ने एमपी ट्रांसको के 35 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रांसमिशन लाइन और सब-स्टेशनों में कार्य के दौरान प्रयोग किये जाने वाले सेफ्टी बेल्ट के उपयोग करने के तरीके, इसके बांधने से होने वाली सुरक्षा तथा सेफ्टी बेल्ट बांध कर कार्य करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तारपूवर्क बताया। एक मेंटेनेन्स कर्मी द्वारा दिये गये इस व्यावहारिक ट्रेनिंग से उपस्थित मेंटेनेन्स स्टॉफ का न केवल मनोबल बढ़ा बल्कि सभी ने कार्य के दौरान अनिवार्य रूप से सुरक्षा बेल्ट बांधने की शपथ भी ली।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रामविलास के इस प्रयास की सराहना करते हुये इसे अन्यों के लिए अनुकरणीय बताया।

क्या और क्यों जरूरी है कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट का उपयोग

सेफ्टी बेल्ट पूरे शरीर की सुरक्षा के लिये एक व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण है। इसे कार्य-स्थल पर या ऊंचाई पर होने वाली अन्य गतिविधियों के दौरान गिरने और चोट लगने से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सेफ्टी बेल्ट पूरे शरीर की सुरक्षा के लिये है। उपयोगकर्ता को कमर, छाती और कंधों के चारों ओर लपेटकर पूरी सुरक्षा प्रदान करते हैं। गिरने के दौरान पूरे शरीर में समान रूप से बल को वितरित करके गिरने की तीव्रता को कम करते हैं और शरीर को संतुलित तरीके से रोकते हैं।

Related Articles

Latest News