Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशआईआईटी कानपुर में साइबर सिक्योरिटी के गुर सीखेंगे बिजली कार्मिक

आईआईटी कानपुर में साइबर सिक्योरिटी के गुर सीखेंगे बिजली कार्मिक

बिजली कंपनी साइबर सिक्योरिटी को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि आपूर्ति, बिलिंग डाटा, सिस्टम, स्कॉडा इत्यादि व्यवस्थाओं को लेकर सुरक्षात्मक स्थिति और पुख्ता हो।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि साइबर सिक्योरिटी को लेकर प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने जीरो टालरेंस की नीति अपनाने को कहा है, इसीलिए सूचना प्रौद्योगिकी शाखा हर दृष्टिकोण से भारत सरकार के निर्देशों का अक्षरशः पालन कर रही हैं।

कंपनी का साइबर सिक्योरिटी प्रभारी का दायित्व सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के उप महाप्रबंधक गौतम कोचर को दिया गया हैं। मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि साइबर सिक्योरिटी को लेकर सतत मिटिंग हो रही है।

कंपनी की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के कम्प्यूटर प्रोग्रामर राकेश पाटीदार एवं प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह आईआईटी कानपुर में विशेष रूप से 16 से 21 दिसंबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय पावर सेक्टर के लिए साइबर सिक्योरिटी बढ़ाना और फारेंसिक अनालालिस में क्षमता करना वृद्धि हैं।

Related Articles

Latest News