मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज 4 मार्च लाइनमैन दिवस पर लाइनमैनों को बधाई दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि भारत और मध्य प्रदेश के हर कोने में उजाला फैलाने वाले हमारे वीर लाइनमैन भाइयों को लाइनमैन दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं।
ऊर्जा मंत्री ने कहा- आपकी अथक मेहनत और समर्पण से ही हमारे प्रदेश और देश की ऊर्जा व्यवस्था मजबूत और स्थिर है। मध्य प्रदेश में हर गांव, हर शहर में निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना आपकी मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कहा- आज जब भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे लाइनमैन का योगदान हमेशा सम्मानित और सराहा जाए। आइए, इस लाइनमैन दिवस पर हम मिलकर ऊर्जा के इस सफर में और तेज़ी से कदम बढ़ाएं।











