भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के प्रावधानों पर जबलपुर जिले में पदस्थ सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को आज शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड भी मौजूद थे। प्रशिक्षण में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के प्रावधानों की जानकारी पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से भी दी गई ।
इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सभी प्रावधानों का गहराई से अध्ययन करने की सलाह दी।






![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



