Railway : जबलपुर. रेलवे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश सगर द्वारा रविवार को पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन स्थित भोजनालय पर अचानक छापामारी की, जहां नकली पनीर का उपयोग करते हुए यात्रियों के लिए भोजन तैयार करते पाया गया.
Railway : जिस पर खाद्य सामग्री जब्त करते हुए जुर्माना लगाया गया. साथ ही कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.बताया जाता है कि रेल मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण के दौरान यात्रियों को परोसी जाने वाली घटिया सामग्री का निरीक्षण किया और पाया गया कि इस्तेमाल में आने वाली पनीर नकली तथा घटिया किस्म के थे जिस पर आपने स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत यादव को निर्देशित करते हुए उसका सेंपल लेने को कहा और उसे फूड सेफ्टी एक्ट 200 6 के तहत दो सैंपल लैब में जांच हेतु भोपाल भिजवा दिया तथा क्वालिटी कंट्रोल के तहत एक सैंपल भोपाल लैब को जांच करने हेतु भेजा गया.
गंदगी पाए जाने पर भी स्वास्थ्य निरीक्षक से कहकर धारा 145 के तहत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया इस कार्य को में उन्हें सीटीआई मजिस्ट्रेट स्क्वाड आरपीएफ,जीआरपी तथा कोर्ट के स्टाफ का समर्थन प्राप्त रहा।











