Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में मरीज के साथ बर्बरता के मामले में वॉर्ड ब्वॉय पर...

एमपी में मरीज के साथ बर्बरता के मामले में वॉर्ड ब्वॉय पर एफआईआर, आरक्षक लाइन अटैच

भोपाल (हि.स.)। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर जिला अस्पताल के वायरल वीडियो के मामले में जांच के बाद बुधवार को कड़ी कार्रवाई की गयी है। घायल युवक को बेरहमी से बेंच पर पटकने वाले वॉर्ड ब्वॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, साथ ही वहां पर मौजूद प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।

दरअसल, दमोह में 28 एवं 29 अप्रैल की मध्य रात्रि को एक दुर्घटना में शख्स घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद वहां मौजूद अस्पताल के वॉर्ड ब्वॉय रोहित ऊर्फ नन्हेलाल राठौर ने मरीज को स्ट्रेचर पर लिटा दिया, लेकिन वह उसके साथ बेहद बुरी तरह से पेश आने लगे। इसी बीच कर्मचारी ने उसकी शर्ट पकड़कर स्ट्रेचर से नीचे बेंच पर गिरा दिया। इस दौरान प्रधान आरक्षक भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे शांति से वहां खड़े रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।

जांच के बाद मरीज भुवानी प्रसाद साहू के साथ हुई अमानवीय घटना पर संबंधित आरोपित रोहित उर्फ नन्हेलाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस प्रकरण में पदेन कर्त्तव्यों का ठीक से निर्वहन नहीं करने के लिये प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव को लाइन अटैच किया गया है।

Related Articles

Latest News