Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशपीएम सूर्य घर योजना में मिलेगी मुफ्त बिजली: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह...

पीएम सूर्य घर योजना में मिलेगी मुफ्त बिजली: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम सूर्य घर योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत एक किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे ऊपर 10 किलोवॉट तक के सोलर संयंत्र स्थापना पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही है।

इसके लिए देशभर के उपभोक्ताओं को इस योजना में शामिल करके पीएम सूर्य घर योजना से जोड़ने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। 

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन अथवा पंजीयन करें। राज्‍य का चुनाव करके विद्युत वितरण कंपनी चुनें। फिर उपभोक्ता क्रमांक दर्ज करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और मेल आईडी डालें। उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर से लॉगिन कर रूफटाप सोलर के लिए आवेदन करें।

अनुमोदन अर्थात अप्रूवल के लिए थोड़ा इंतजार करें। बिजली वितरण कंपनी में पंजीकृत वेंडर से ही सौर संयंत्र लगवाएं। एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर प्लांट का विवरण जमा करें। नेट मीटर की स्थापना और डिस्काम द्वारा निरीक्षण के बाद पोर्टल से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कमीशनिंग रिपोर्ट प्राप्त कर आप अपना बैंक खाता विवरण तथा एक निरस्‍त चेक पोर्टल के माध्यम से जमा करें। तत्पश्चात 45  दिनों के भीतर आपको केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी।

Related Articles

Latest News