Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में 4100 मेगावाट के नये थर्मल पॉवर प्लांट लगाने हेतु भारत...

एमपी में 4100 मेगावाट के नये थर्मल पॉवर प्लांट लगाने हेतु भारत सरकार ने स्वीकृत किया कोयला आवंटन

मध्यप्रदेश की आगामी लंबी अवधि की विद्युत माँग के आकलन के आधार पर 27 नवंबर को भारत शासन की उच्च स्तरीय अंतर विभागीय समिति द्वारा प्रदेश के ऊर्जा विभाग के प्रस्तुतीकरण से सहमत होते हुए कुल 4100 मेगावाट के नये थर्मल पॉवर प्लांट लगाने हेतु कोयला आवंटन स्वीकृत किया गया है।

राज्य को पिछला आवंटन वर्ष 2019 में 1360 MW का किया गया था, जिसके 5 वर्ष बाद अब मध्य प्रदेश को नवीन आवंटन प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस संबंध मे संयंत्र लगाने हेतु प्रदेश के ऊर्जा विभाग को शीघ्र निविदाएँ जारी करने हेतु निर्देशित किया है।

एसीएस ऊर्जा नीरज मंडलोई ने बताया कि इन थर्मल पावर प्लांट लगने से प्रदेश में लगभग रुपए 25,000 करोड़ का सीधा निवेश तथा हज़ारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर मिलेंगे। साथ ही प्रदेश को उद्योग, घरेलू तथा कृषि संबंधित सिंचाई कार्यों के लिए सस्ती और गुणवत्ता पूर्वक ऊर्जा प्रदाय होगी एवं विद्युत उत्पादन में भी आत्मनिर्भर बना रहेगा।

Related Articles

Latest News