Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशअधीक्षण अभियंता की तानाशाही- लाइनमैनों को किया निलंबित, तीन माह से रोका...

अधीक्षण अभियंता की तानाशाही- लाइनमैनों को किया निलंबित, तीन माह से रोका वेतन, आक्रोशित कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता ने चार लाइनमैनों को निलंबित कर दिया और एक लाइनमैन का वेतन तीन माह से रोक दिया, इसके विरोध में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज शनिवार को संघ प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा को उनके कार्यालय में चार निलंबित लाइनमैनों को बहाल करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा के द्वारा 20 फरवरी 2025 को चार लाइनमैनों को निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही एक लाइनमैन का वेतन तीन माह से रोक दिया गया। इसे लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन पत्र सौंपा गया और मांग की गई है कि नियमित कर्मी, संविदा कर्मी एवं आउटसोर्स कर्मी अगर गलती करता है तो पहले उन्हें पत्र देकर अवगत कराएं और अगर कोई उचित कारण हो तो ही निलंबन की कार्यवाही की जाए, क्योंकि लाइनमैनों की अत्यधिक कमी है।

Also Read:- सॉलिड कैमरा कॉलिटी और 256gb स्टोरेज के साथ launch हुआ Realme 10 Pro smartphon

हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जोखिमपूर्ण करंट का कार्य करने वाले लाइनमैनों को अधिकारियों के द्वारा वैसे भी मूल कार्य के अलावा भी अनेक कार्य सौंप दिए जाते हैं। नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों पर कार्य का अत्याधिक बोझ होने से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगता है, इससे घातक दुर्घटना होने की संभावना रहती है। अत्याधिक कार्य कराने के बावजूद लाइन कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर चारों लाइनमैनों को बहाल कर दिया जावेगा एवं तीन माह से रोका गया वेतन भी जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, विनोद दास, इंद्रपाल सिंह, दशरथ शर्मा, लखन सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।

सॉलिड कैमरा कॉलिटी और 256gb स्टोरेज के साथ launch हुआ Realme 10 Pro smartphone

Related Articles

Latest News