Tuesday, September 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, निजी स्कूल संचालकों, पुस्तक विक्रेताओं एवं प्रकाशकों...

जबलपुर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, निजी स्कूल संचालकों, पुस्तक विक्रेताओं एवं प्रकाशकों सहित 51 लोगों पर एफआईआर

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जबलपुर के 11 निजी स्कूलों के संचालकों, पुस्तक विक्रेताओं एवं प्रकाशकों सहित 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिन स्कूलों के संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई उनमें लिटिल वर्ल्ड स्कूल, क्राइस्ट चर्च स्कूल, स्टैमफील्ड स्कूल, संत अलॉयसिस स्कूल जैसे नामी स्कूल के संचालक, इन स्कूलों से जुड़े पुस्तक विक्रेता आदि शामिल हैं। इसके साथ ही कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम कसते हुए फीस की राशि बड़ी कटौती की है, जिसके बाद जबरन वसूली गई फीस अभिभावकों को लौटाई जायेगी।

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 निजी स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। निजी स्कूलों में की जा रही तरह-तरह की लूट को रेखांकित करते हुए स्कूल संचालक, स्कूल प्रबंधन पुस्तक प्रकाशक, पुस्तक विक्रेता आदि को प्रशासन ने कार्रवाई की जद में लिया है। पुलिस ने आज सुबह 5 बजे ही आरोपित किए गए स्कूल प्राचार्य, प्रबंधक तथा सीईओ जैसे स्तर के पदाधिकारीयों को गिरफ्तार लिया था। पुलिस ने अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। 

पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना तथा एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि बुक सेलरों से सांठगांठ कर नियमों को ताक रख के लूट खसोट मचाने वाले 11 स्कूलों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण किया गया है। शहर के 9 थाना क्षेत्रों के इन 11 स्कूलों के कर्ताधर्ताओं सहित पुस्तक माफिया शामिल हैं। साल 2018 से अब तक ये स्कूल करोड़ों रुपए वसूल चुके हैं। इनके खिलाफ अपराधिक साक्ष्य प्रमाणित हुए हैं। किताबों और फीस बढ़ा कर खुली कमीशनखोरी की है।

Related Articles

Latest News