Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर कलेक्‍टर की पटवारियों को हिदायत, प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर...

जबलपुर कलेक्‍टर की पटवारियों को हिदायत, प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर होगी अनुशासनात्‍मक कार्यवाही

जबलपुर कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में उन्‍होंने सभी विभागों की सीएम हेल्‍पलाईन की एक-एक कर समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करें। इसमें लापरवाही बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं की जायेगी।

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने मुख्‍यालयों में रहे, पटवारी भी अपने मुख्‍यालयों में रहे और प्रकरणों का निराकरण करें। लापरवाही करने वाले पटवारियों के विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ ही उन्‍होंने टीएल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर कहा कि 50 दिन से अधिक के प्रकरणों को पहले निराकृत करें। प्रकरणों का निराकरण तत्‍परता व संवेदनशीलता के साथ करें।

Related Articles

Latest News