Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर कलेक्टर का आदेश- सुबह की पाली में ही लगेंगे सभी स्कूल

जबलपुर कलेक्टर का आदेश- सुबह की पाली में ही लगेंगे सभी स्कूल

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और इसका विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुये जबलपुर जिले में स्थित सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है।

कलेक्टर द्वारा आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालय अब सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेंगे।

कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने जारी किया गया यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। आदेश के मुताबिक परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय अनुसार ही होंगे।

Related Articles

Latest News