Homeमध्य प्रदेशजबलपुर जिला प्रशासन ने एक दिन और बढ़ाई पुस्तक मेले की अवधि

जबलपुर जिला प्रशासन ने एक दिन और बढ़ाई पुस्तक मेले की अवधि

निजी स्कूलों और पब्लिशर्स तथा कतिपय बुक सेलर्स की मनमानी से अभिभावकों को राहत दिलाने जिला प्रशासन के प्रयास से गोलबाजार शहीद स्मारक प्रांगण में पुस्तक मेले का पांच दिवसीय आयोजन किया गया।

पुस्तक मेले में प्रतिस्पर्धी एवं न्यूनतम दर पर कॉपी-किताबे, यूनिफार्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने की इस पहल की लोकप्रियता को देखते हुये जिला प्रशासन ने इसे एक दिन और बढ़ा दिया। पुस्तक मेला अब सोमवार को भी आयोजित किया जाएगा।

पुस्तक मेला के साथ-साथ पांच दिन से लगातार मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News