Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर मंडल एवं एचडीएफसी बैंक के बीच रेलवे पेंशनरों के हित में...

जबलपुर मंडल एवं एचडीएफसी बैंक के बीच रेलवे पेंशनरों के हित में एमओयू पर हस्ताक्षर, होगा ये लाभ

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा की उपस्थिति में आज 25 मार्च 2026 को रेलवे पेंशनरों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एचडीएफसी बैंक एवं जबलपुर मंडल के मध्य एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट आशीष तलरेजा तथा मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज)  वरुण चतुर्वेदी द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी  सच्ची पति नंदन एवं कल्याण निरीक्षक सुभाष चंद्र भी उपस्थित रहे। इस एमओयू के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक द्वारा रेलवे पेंशनरों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनसे उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

ये मिलेंगी प्रमुख सुविधाएं

– व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु कवर: 80 वर्ष की आयु तक 1 करोड़ रुपये तक

– आश्रित अविवाहित पुत्री के विवाह हेतु सहायता: अधिकतम 5 लाख रुपये

– बच्चों की शिक्षा हेतु सहायता: अधिकतम 5 लाख रुपये

– साइबर सुरक्षा योजना: 3 लाख रुपये तक का कवर

Related Articles

Latest News