Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर की हेमावती सिंह ने आर्मी हाफ मैराथन में कांस्य पदक जीता

जबलपुर की हेमावती सिंह ने आर्मी हाफ मैराथन में कांस्य पदक जीता

जबलपुर की हेमवती सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की 21 किलोमीटर की आर्मी हाफ मैराथन में कांस्य पदक हासिल करने का गौरव प्राप्त किया।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड जबलपुर में कार्यरत राजेंद्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती हेमवती सिंह ने 34 से 44 वर्ष की आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 2 घंटे 33 मिनट 53 सेकंड में यह दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस हाफ मैराथन में देशभर के तकरीबन 550 धावकों ने हिस्सा लिया था।

श्रीमती हेमावती सिंह विद्युत मंडल क्रीड़ा परिषद के मसाल परिसर में एरोबिक्स की क्लासेस भी लेती हैं।

Related Articles

Latest News