Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में 22 जनवरी को नहीं खुलेंगी शराब दुकानें, सरकार ने घोषित...

एमपी में 22 जनवरी को नहीं खुलेंगी शराब दुकानें, सरकार ने घोषित किया शुष्क दिवस

मध्य प्रदेश में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है।

इस दिन प्रदेश में भांग, शराब एवं सभी प्रकार के मादक पदार्थो की दुकानें बंद रहेगी। अयोध्या में भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पूरा देश इस कार्यक्रम को लेकर रोमांचित है। मध्य प्रदेश सरकार भी जन भावनाओं के साथ है।

Related Articles

Latest News