Lokayukta Action (हि.स.)। मध्य प्रदेश में लाेकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचारियाें के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला टीकमगढ़ जिले से सामने आया है। जहां बुधवार काे लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
सागर लोकायुक्त ने बल्देवगढ़ खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं उनके साथ 2 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
लोकायुक्त सागर के इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी विजय सिंह ठाकुर निवासी पिपरा मडोरी जो राशन दुकान पर सेल्समैन है, इनके द्वारा 2 राशन दुकानों का आवंटन बढ़वाने के लिए आवेदन किया था। जिसके लिये बल्देवगढ़ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया द्वारा दोनों दुकानों का आवंटन बढ़ाने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। जिसकी पीड़ित विजय सिंह ठाकुर द्वारा सागर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जांच उपरांत शिकायत सही पाई गई। लाेकायुक्त ने आराेपित खाद्य अधिकारी काे रंगे हाथाें पकड़ने की याेजना बनाई। याेजना अनुसार बुधवार काे 10 हजार रुपये की पहली किश्त के साथ फरियादी काे आराेपित अधिकारी के पास भेजा। जैसे ही पंकज करोरिया ने रिश्वत की राशि ली लाेकायुक्त ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
वहीं सूत्रों से मिलीं जानकारी अनुसार जेएसओ पंकज करोसिया के खिलाफ पूर्व से 3 जांचे लंबित थी, जिसमें हाइकोर्ट द्वारा अपने आदेश मे स्पष्ठ किया गया था कि इन्हें कहीं भी जेएसओ का चार्ज नही दिया जाए, इसके बावजूद भी जिले के अधिकारियों द्वारा इन्हें जेएसओ का चार्ज दिया गया था।