Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: आज 25 जिलों में आंधी-बारिश और धूल भरी...

मध्य प्रदेश का मौसम: आज 25 जिलों में आंधी-बारिश और धूल भरी हवाएं चलने का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय होने के कारण आंधी-बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते आज रविवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश और धूल भरी तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 

मौसम विभाग ने बताया कि आंधी-बारिश होने के बावजूद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण हवाओं के साथ नमी आ रही है और प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। फिलहाल 3 जून तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून तक दे सकता है दस्तक

मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश, आंधी और धूल भरी तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जून महीने के दूसरे हफ्ते में 15 जून तक मध्य प्रदेश में भी मानसून दस्तक दे सकता है और इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने आज रविवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी की रफ़्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

सोमवार 2 जून के मौसम का पूर्वानुमान

वहीं सोमवार 2 जून को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना और नीमच में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Latest News