Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: मानसून की प्रतीक्षा में आज 38 जिलों में...

मध्य प्रदेश का मौसम: मानसून की प्रतीक्षा में आज 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है और आज मंगलवार 3 जून को 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी मानसून को आने में कुछ दिन और लग सकते है।

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और पूर्वी बिहार के आसमान में बने ऊपरी हवा के चक्रवात की वजह से वातावरण में नमी आ रही है और प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। आज मंगलवार को 38 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। इस दौरान ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल प्रदेश का मौसम 6 जून तक ऐसा ही रहेगा। वहीं इसके बाद प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी आ सकती है और प्रदेश में 10-12 जून के आसपास डिंडौरी के रास्ते मानसून की आमद हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, राजगढ़, सतना, मऊगंज में आंधी-बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार 4 जून को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं गुरूवार जून को इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके बाद शुक्रवार 6 जून को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, गुना, अशोकनगर, विदिशा, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी में बारिश और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

Related Articles

Latest News