Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी की बिजली कंपनियों ने घोषित किए 2573 पदों की भर्ती के...

एमपी की बिजली कंपनियों ने घोषित किए 2573 पदों की भर्ती के परीक्षा परिणाम

मध्य प्रदेश ऊर्जा विभाग के अधीन तीनों ही बिजली वितरण कंपनियों, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और पावर मैनेजमेंट कंपनी में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2573 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा मार्च में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, सागर में ऑन लाइन आयोजित की गई थी। आज बुधवार को देर शाम इस परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

परिणाम एमपी ऑनलाइन के अलावा बिजली कंपनियों के पोर्टल पर भी देखे जा सकते हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इन भर्तियों से बिजली वितरण, जनरेशन, ट्रांसमिशन कार्यों के अलावा कार्यालयीन व्यवस्थाओं में काफी आसानी होगी।

परीक्षा परिणाम https://mpwz.co.in और mponline सहित सभी विद्युत कंपनियों की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

मप्र ऊर्जा विभाग के अंतर्गत भर्ती के लिए नोडल कंपनी मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि लॉ असिस्टेंट, असिस्टेंट लॉ आफिसर, स्टोर असिस्टेंट, ड्रेसर, फायर मेन, जूनियर स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी गार्ड, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल प्लांट, ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 3, जूनियर इंजीनियर सिविल, प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल, प्लांट असिस्टेंट मैकेनिकल, असिस्टेंट मैनेजर एचआर, सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट मैनेजर आईटी, सिविल अटेंडेंट, लेब ईसीजी टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, पब्लिसिटी ऑफिसर, एएनएम, स्टॉफ नर्स, प्रोग्रामर, वेलफेयर, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स, जूनियर इंजीनियर डिस्ट्रिब्यूशन, ट्रांसमिशन, प्लांट के लिए कुल 2573 पद भरे जा रहे हैं।

इन पदों की परीक्षाओं के लिए करीब सवा लाख युवाओ ने एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन फार्म जमा कराए थे। इधर पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि द्वितीय श्रेणी के 123 पदों के लिए ऑन लाइन परीक्षा 2 और 4 जून को आयोजित की जा रही हैं।

Related Articles

Latest News