Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमडी विशेष गढ़पाले ने पावर मैनेजमेंट कंपनी के चिकित्सालय का किया औचक...

एमडी विशेष गढ़पाले ने पावर मैनेजमेंट कंपनी के चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

जबलपुर। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने रामपुर स्थि‍त पावर मैनेजमेंट कंपनी के चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता, चीफ मेड‍िकल आफ‍िसर डा. एस. के. वर्मा, अधीक्षण अभ‍ियंता सिविल मुख्यालय धर्मेन्द्र वर्मा, हॉस्पिटल के चिकित्सक व नर्स‍िंग स्टॉफ उपस्थि‍त था।

प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाओं नवीनतम डिजिटल एक्स-रे मशीन, आधुनिक ईसीजी मशीन कक्ष, पैथोलॉजी विभाग, बाह्य रोगी कक्ष (ओपीडी) और व‍िभ‍िन्न वार्ड में जाकर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में चीफ मेड‍िकल ऑफ‍िसर डा. एस. के. वर्मा से जानकारी ली।

पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को 24 घंटे दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत कंपनियों के कार्मिकों व उनके परिजनों की चिकित्सा सुविधा के प्रति संवेदनशीलता सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Latest News