Friday, July 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमडी के निर्देश- बिजली आपूर्ति के व्यवधानों का कम समय में सुधार...

एमडी के निर्देश- बिजली आपूर्ति के व्यवधानों का कम समय में सुधार कराएं अधिकारी

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बुधवार को विभागा प्रमुखों की मिटिंग ली।

उन्होंने कहा कि मौसमी कारणों से यदि कहीं पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान हो तो कम समय में सुधार कार्य कराएं। हमारी योजना होना चाहिए कि उपभोक्ता कम से कम समय परेशान हो।

प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा कि मेंटेनेंस या अन्य जरूरी कार्यों के लिए बंद रखी जाने वाली बिजली के संबंध में पूर्व सूचना एसएमएस, समाचार पत्र, वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से दी जाना चाहिए।

प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा कि अभी प्री मानसून की स्थिति हैं, मानसून की विधिवत शुरुआत अगले माह से होगी। ऐसे में मई के शेष दिनो में मैंटेनेंस व अन्य जरूरी कार्य करा लिए जाए, ताकि मानसून सत्र में व्यवधान कम से कम हो।

उन्होंने 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों के गुणवत्तापूर्ण मेंटेनेंस एवं लाइनों के पास आ रही पेड़ों की डालियों को प्राथमिकता के साथ हटाने को कहा।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसएल करवाड़िया, एससी वर्मा आदि ने भी विचार रखें।

Related Articles

Latest News