Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमोहन कैबिनेट की बैठक आज, युवाओं और कर्मचारियों के हित में हो...

मोहन कैबिनेट की बैठक आज, युवाओं और कर्मचारियों के हित में हो सकता बड़ा फैसला

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक आज बुधवार को होने जा रही है। बैठक सुबह 11 बजे से मंत्रालय में शुरू होगी। बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिन पर चर्चा होने के बाद प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

कैबिनेट को लेकर ऐसा माना जा रहा है, कि आज युवाओं और कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला हो सकता है। बता दें कि आज होने वाली बैठक में करीब दर्जनभर से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद कई मुद्दों पर अंतिम मुहर लगेगी। साथ ही आज रोजगार को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात आज मिल सकती है।

Related Articles

Latest News