Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी ट्रांसको ने रोपित किये लक्ष्य से अधिक पौधे, उज्जैन जिला रहा...

एमपी ट्रांसको ने रोपित किये लक्ष्य से अधिक पौधे, उज्जैन जिला रहा अव्वल

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ पौधारोपण अभियान के तहत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने पूरे प्रदेश में निर्धारित 19000 पौधारोपण लक्ष्य के मुकाबले 23697 पौधारोपण करने में सफलता हासिल की है।

एमपी ट्रांसको के सभी 42 ट्रांसमिशन लाइन मेटेनेन्स (TLM), 416 एकस्ट्रा हाईटेंशन सब-स्टेशनों तथा प्रदेश के सभी कार्यालयों व आवासीय परिसरों में कार्मिकों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

पौधारोपण के मामलें में उज्जैन जिला अव्वल रहा, जहां पर ट्रांसको कार्मिकों ने 588 पौधारोपण के मुकाबले 1491 पौधो का रोपण किया गया, भोपाल में 705 के मुकाबले 1042, इंदौर जिले में 700 लक्ष्य के स्थान पर 1143, पौधो का रोपण किया गया। जबलपुर में 900 एवं ग्वालियर में 868 पौधे रोपित किये गये।

Related Articles

Latest News