Monday, September 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Transco : नवागत अभियंताओं को मिलेगी मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग, बढ़ेगी...

MP Transco : नवागत अभियंताओं को मिलेगी मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग, बढ़ेगी तकनीकी दक्षता

MP Transco : जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा नवागत सहायक अभियंता (पारेषण) प्रशिक्षुओं के कौशल विकास और व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से “मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग मॉड्यूल” के अंतर्गत उन्हें कॉर्पोरेट ऑफिस जबलपुर के विभिन्न संकायों एवं कार्यालयों में रोटेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है ।
 MP Transco : नागपुर में संस्थागत प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके इन नवागत इंजीनियरों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि अनुभवी विशेषज्ञ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कंपनी की कार्यप्रणाली, परियोजना प्रबंधन, मानव संसाधन, टेस्टिंग , वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की भी व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है ।
 MP Transco : 6 समूहों में दी जा रही है ट्रेनिंग –

 MP Transco : इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुल 55 प्रशिक्षुओं को 6 अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है, ताकि उन्हें विभिन्न तकनीकी और प्रबंधन संबंधी कार्यों का गहन अनुभव प्राप्त हो सके। प्रत्येक समूह को कंपनी द्वारा नियुक्त वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ अधिकारियों के मेंटर पैनल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये मेंटर अधिकारी प्रशिक्षुओं को विद्युत प्रसारण प्रणाली, संचालन, रखरखाव और आधुनिक तकनीकी प्रक्रियाओं की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही प्रशिक्षुओं के कार्य प्रदर्शन, सीखने की क्षमता और तकनीकी दक्षता का नियमित मूल्यांकन भी किया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के बाद मेंटर अधिकारी अपनी विस्तृत प्रतिवेदन रिपोर्ट कंपनी प्रबंधन को सौंपेंगे, जिससे प्रशिक्षुओं की प्रगति का आकलन कर उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा सके।

Related Articles

Latest News