Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPEBTKS ने बिजली कंपनी के एमडी के समक्ष रखीं तकनीकी कर्मचारियों की...

MPEBTKS ने बिजली कंपनी के एमडी के समक्ष रखीं तकनीकी कर्मचारियों की गंभीर समस्याएं

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आहूत की गई बैठक में तकनीकी कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने मध्य क्षेत्र कंपनी के एमडी क्षितिज सिंघल के समक्ष तकनीकी कर्मचारियों की गंभीर समस्याएं और मांगें रखीं।

बैठक में संघ पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता, परीक्षण सहायकों की वेतन विसंगति पर यथोचित कार्रवाई करने, सातवें वेतनमान के अनुसार समस्त भत्ते रिवाइज करने, संविदा कर्मचारियों को जोखिम भत्ता, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में बिना शर्त तुरंत अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने सहित वर्ष 2000 से 2012 के बीच शहीद तकनीकी कर्मचारियों के परिवारों को भी अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग रखी।

इसके अलावा आधुनिक संसाधनों की खरीदी, आगामी भर्ती में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अनुभव एवं विभागीय आवश्यकताओं के आधार पर आरक्षण प्रदान करने, तकनीकी कर्मचारियों की अटेंडेंस की समस्त विसंगतियों के निराकरण करने, कंपनी कार्य क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्थानांतरण, निष्कासन, ब्लैक लिस्टिंग एवं अनैतिक प्रताड़ना रोकने, लाइन कर्मचारियों की त्वरित भर्ती सहित तकनीकी कर्मचारियों के अन्य ज्वलंत मुद्दों को पुरजोर तरीके से रखा गया, जिस पर कंपनी के एमडी द्वारा तकनीकी कर्मचारियों के समस्त मुद्दों को त्वरित एवं गंभीरतापूर्वक निराकृत करने का आश्वासन देते हुए संघ की मांग पर सतत तिमाही बैठक आयोजित करने हेतु सहमति व्यक्त की गई।

चर्चा के दौरान तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, सचिव राम केवल यादव, जोनल अध्यक्ष राजेश काले, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामकिशोर नागपुरे एवं संघ प्रचारक जाहिद हुसैन अंसारी मौजूद रहे।

Related Articles

Latest News