Sunday, February 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली आउटसोर्स कर्मियों के शोषण के खिलाफ एमडी के नाम मुख्य अभियंता...

बिजली आउटसोर्स कर्मियों के शोषण के खिलाफ एमडी के नाम मुख्य अभियंता को MPEBTKS ने सौंपा ज्ञापन

बिजली आउटसोर्स कर्मियों के शोषण के खिलाफ मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज गुरुवार को शाम जबलपुर रीजन के मुख्य अभियंता की अनुपस्थिति में कार्यपालन अभियंता एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन पत्र में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक से मांग की गई है कि आपके आदेश के बावजूद पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्य कर रही निजी ठेका कंपनियां आउटसोर्स कर्मियों को एरियर का भुगतान नहीं कर रही हैं।

हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत जबलपुर, मंडला, सिवनी, मैहर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, कटनी, पन्ना, दमोह, सतना, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ आदि सर्किलों में ठेकेदार आउटसोर्स कर्मियों को एरियर का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, वीरेंद्र विश्वकर्मा, किशोर बांदेकर, विनोद दास आदि ने कहा कि कंपनी प्रबंधन के आदेश के बावजूद आउटसोर्स कर्मियों को एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। प्रबंध संचालक से मांग की गई है कि आउटसोर्स कर्मियों को यथाशीघ्र एरियर का भुगतान करवाकर आदेश न मानने वाले ठेकेदारों को पूर्व क्षेत्र कंपनी से ब्लैकलिस्टेड किया जाए।

Related Articles

Latest News