Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPPGCL ने सैलरी पैकेज के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन...

MPPGCL ने सैलरी पैकेज के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन बैंक से किया एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) ने अपने कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ सैलरी पैकेज के लिए एग्रीमेंट किया है।

कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह एवं निदेशक कॉमर्श‍ियल मिलिन्द भांदक्कर के निर्देशन में किए गए एग्रीमेंट से पावर जनरेटिंग कंपनी में कार्यरत अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को लाभ होगा। कंपनी में कार्यरत कार्मिक स्वेच्छा से इन दोनों बैंको में से किसी भी बैंक से अपना वेतन प्राप्त कर सकते हैं जिससे कार्मिकों को बैंक द्वारा नि:शुल्क जीवन बीमा व अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं नि:शुल्क अथवा रियायती दरों पर प्राप्त होंगी।

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी का एसबीआई व यूनियन बैंक से एग्रीमेंट होने से खाताधारक कंपनी कार्मिक को दोनों बैंक 1 करोड़ रूपए का दुर्घटना जीवन बीमा नि:शुल्क प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त वेतन प्राप्त करने वाले खाता धारकों को बैंक से अन्य लाभ भी प्राप्त होंगे, जिसमें नि:शुल्क अथवा रियायती दरों पर होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, लॉकर सुविधा, ओवर ड्राफ्ट, चेक, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा, जीवन बीमा, स्वास्थ बीमा, हेल्थ चैकअप, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, ऑनलाइन जिम सब्सक्रिप्शन, फ्री एयरपोर्ट लॉन्ज आदि शामिल है।

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की ओर से एग्रीमेंट क्रि‍यान्व‍ित करने में जबलपुर मुख्यालय स्थित मुख्य वित्तीय अधिकारी कार्यालय द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। दोनेां बैंकों से एग्रीमेंट निष्पादित करने के दौरान मुख्य अभियंता मानव संसाधन व प्रशासन डीके कश्यप, मुख्य वित्तीय अधिकारी रूपेश शाह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय जैन व बैंको के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैंको से किए जाने वाले एग्रीमेंट की प्रक्रि‍या में मुख्य वित्तीय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ संयुक्त निदेशक हर्षवर्धन सिंह कोट, लेखाधिकारीद्वय आशीष मिश्रा व रेशमी पाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Latest News