Friday, July 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशनई शिक्षा नीति : अध्ययन के साथ रूचि अनुसार कौशल विकास का...

नई शिक्षा नीति : अध्ययन के साथ रूचि अनुसार कौशल विकास का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है

जबलपुर । “स्थानीय परिवेश एवं आवश्कताओं के अनरूप अपने कौशल का विकास करे ताकि नौकरी के पीछे न भागना पडे बल्कि आप स्वयं लोगों को रोजगार प्रदान करें।

नई शिक्षा नीति अध्ययन के साथ आपको अपनी रूचि के अनुसार अपना कौशल विकास का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है” उक्ताशय के विचार डॉ., मनीष कमार श्रीवास्तव दीनदयाल विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने साइंस कॉलेज में चल रही राष्ट्रीय सेमिनार में आमंत्रित विषय विशेषज्ञ के रूप मे व्यक्त किये।

द्वितीय आमंत्रित वक्ता परीक्षा नियंत्रक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर ‘के श्री सुशील कमार दबे ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति व्यवस्था में डिजीटल ऑनलाइन शिक्षा के महत्व को बताते हये समझाया कि किस प्रकार डिजिटल शिक्षा का प्रयोग कर अपने ज्ञान तथा अभ्यास को उॅचाइयों पर पहुॅचाया जा सकता है ।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. सनीता शर्मा ने संगोष्ी के आयोजन तथा सफलता पर विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों को बधाईयॉ देते छात्र-छात्राओं में आहवान किया कि नई शिक्षा नीति का लाभ उठाते हये अपने कॅरियर को बनाये। प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड पर 45 प्रतिभागियों द्वारा लगातार शोधपत्रों का वाचन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में निर्णायकगणों की भमिका डॉ. कल्लोल दास तथा ट्रिपल आई टी.डी.एम. के श्री मुकेश राय ने निभाई। अपरान्ह राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र हुआ। मुख्य अतिथि ट्रिपल आई.टी.डी.एम के डायरेक्टर डॉ. भारतेन्दु कुमार सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हये कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये लाया गया है।

वे नये-नये विचार लाये, स्टार्टअप लगाये तथा स्वावलंबी बने। विद्यार्थियों की सही तरह से काउंसलिंग हो ताकि वे नई शिक्षा ‘ नीति का अधिकाधिक लाभ जे सकें। विशिष्ट अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एस.एस. संधुनेकहा कि विद्यार्थी शोध कार्य तथा नवीन अनुसंधानों की तरफ बढ़े तथा अपना समग्र विकास करें।

राष्ट्रीय सेमिनार का प्रतिवेदन ” डॉ. एस.एन.शुक्ला आयोजन सचिव द्वारा प्रस्तुत किया ‘ गया। वेस्ट पेपर प्रेजेन्टेशन में प्रथम पुरस्कार शिक्षक वर्ग में डॉ. मनीषा सक्सेना, शोधार्थी वर्ग में श्री आदित्य अवस्थी तथा छात्र वर्ग में विदूषी को प्राप्त हुआ। ऑनलाइन पेपर प्रेजेन्टेशन में डॉ. विभा चौधरी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।

पोस्टर प्रदर्शन में शिक्षक वर्ग में डॉ. राजश्री कपर तथा छात्र वर्ग में स्श्री रेशमी सिंह तथा साथियों को प्राप्त हुआ। सर्वोत्तम मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम परस्कार भौतिकी एव बी.सी.ए विभाग को द्वितीय स्थान स्मद्रा कन्या छात्रावास की छात्राओं को प्राप्त हुआ । कार्यकम का संचालन संयोजक डॉ. ज्योति श्रीवस्तव तथा आभार प्रदर्शन समन्वयक डॉ. आर. के. श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

कार्यकम को सफल बनाने में डॉ. सूमन प्रभाकर, डॉ. अखिलेश कर्मी, डॉ. रवि विश्वकर्मा, डॉ. सुरेन्द् गर्ग, डॉ. पवन नामदेव, डॉ. पूजा गुप्ता, “डॉ. शंकर कुमार मेहता, डॉ. मनीष मौर्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Latest News