मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की नवागत मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्रीमती सम्पदा सराफ ने कंपनी के मानव संसाधन एवं प्रशासन कार्यालय, कॉल सेंटर तथा पालना घर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सराफ ने संबंधित अनुभागों की कार्यप्रणाली एवं उपभोक्ता सेवा एजेंट द्वारा लिए जा रहे कॉल्स, शिकायत निवारण तंत्र एवं पालनाघर की सुविधाओं की गहन समीक्षा की।
उन्होंने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा प्रत्येक क्षेत्र में सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यकुशलता में निरंतर सुधार के निर्देश दिए, साथ ही विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्राथमिकता आधारित कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
क्विक डेस्क हेल्पलाइन पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण, लंबित मामलों का समाधान और कार्यों को समय-सीमा में निष्पादित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पालनाघर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और बच्चों की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।










