Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशरैन बसेरों में ठंड से बचने नहीं की समुचित व्यवस्था, कर्त्तव्यों में लापरवाही...

रैन बसेरों में ठंड से बचने नहीं की समुचित व्यवस्था, कर्त्तव्यों में लापरवाही पर सीएमओ निलंबित

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त भरत यादव ने धार जिले के मनावर नगर पालिका अधिकारी को कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आरोपों में कहा गया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष चौहान ने शीत ऋतु को देखते हुए विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर के रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था नहीं की। इस वजह से स्थानीय नागरिकों में असंतोष पैदा हुआ।

आरोपों में कहा गया है कि संबंधित नगर पालिका अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी त्वरित गति से निराकरण नहीं किया जा रहा था। इन कारणों से विभाग की छवि को भी नुकसान पहुँचा है। निलंबन अवधि में संतोष चौहान का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रहेगा।

आयुक्त नगरीय विकास ने विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे स्थानीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के साथ निर्देशों के पालन पर विशेष ध्यान दें।

Related Articles

Latest News