Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में 7 मई को 5 से अधिक स्‍कूलों की शिकायतों के...

जबलपुर में 7 मई को 5 से अधिक स्‍कूलों की शिकायतों के समाधान के लिये होगी खुली सुनवाई

जबलपुर कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने निजी स्‍कूलों की शिकायतों के समाधान के लिये 7 मई को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खुली सुनवाई आयोजित की है।

जिसमें काईस्टचर्च स्कूल की सभी शाखाओं सहित ज्ञान गंगा आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल, लिटिल वर्ल्ड कटंगा एवं तिलवाराघाट, सत्यप्रकाश स्कूल पोलीपाथर, अजय सत्यप्रकाश स्कूल पनागर, चैतन्य टैक्नो स्कूल, नालंदा स्कूल धनवंतरी नगर से संबंधित शिकायतों की खुली सुनवाई होगी। इसमें विद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य उपस्थित होकर शिकायतों पर उत्तर देगें। शिकायतकर्ता सुनवाई में उपस्थित रह सकेगें।

अभिभावक यदि उक्‍त स्‍कूलों से संबंधित शिकायत करना चाहता है तो कलेक्टर, अपर कलेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर के पास जमा कर सकते हैं। प्राप्‍त सभी शिकायतों को सुनवाई में शामिल किया जावेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अन्य विद्यालयों से संबंधित सुनवाई आगामी तिथियों में रखी जावेगी, जिसकी सूचना पृथक से जारी होगी।

Related Articles

Latest News